फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A new way of cheating in the name of Chief Minister Ladli Brahmin Yojana

Damoh News: पीएम आवास और मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के नाम पर ठगी का प्रयास, शातिर ने ठग ने मांगे इतने रुपये

Sat, 06 Jul 2024 03:55 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2024 03:55 PM IST
सार

हटा के रामगोपाल जी वार्ड निवासी अजय दीक्षित ने बताया कि उन्हें एक कॉल आया। जिसमें ठग ने बताया कि आपकी पत्नी के नाम पर सबसे पहला पीएम आवास स्वीकृत हुआ है, जिसकी किश्त खाते में जारी होनी है। इसके रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगी का प्रया किया गया। 

विज्ञापन
A new way of cheating in the name of Chief Minister Ladli Brahmin Yojana
हटा थाना

विस्तार

दमोह जिले के हटा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आवास की किश्त डालने के पहले ठग ने 1100 रुपए पीड़ित से मांग लिए। शक होने पर पीड़ित ने अन्य जानकारी मांगी तो ठग ने फोन काट दिया।
विज्ञापन

 
हटा के रामगोपाल जी वार्ड निवासी अजय दीक्षित को एक फोन आया। जिसमें ठग ने बताया कि आपकी पत्नी प्रिया दीक्षित के नाम पर सबसे पहला पीएम आवास स्वीकृत हुआ है, जिसकी किश्त खाते में जारी होनी है, इसलिए उनसे बात करनी है। पति ने कहा कि वह काम कर रही है तो ठग ने कहा कि बहन के लिए खुशखबरी आई है, अब उन्हें पीएम आवास की चार किस्तें प्राप्त होनी है।
विज्ञापन


62500 रुपए की चार किस्तें, उसी खाते में आएगी जिसमें लाड़ली बहना योजना की राशि आती है। इसलिए, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए 1100 रुपए जमा करना है। जिसके बाद शातिर ठग ने एक नंबर दिया और कहा जिले में सिर्फ आपका नंबर आया है। इसके बाद अजय ने कहा कि हम नगरपालिका से जानकारी लेते हैं तो उसने कहा कि मैं नगरपालिका से ही बोल रहा हूं। अजय ने नगरपालिका के सीएमओ का नाम पूछा तो ठग फोन काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मोबाइल नंबर के आधार पर फ्रॉड करने के नए, नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाबजूद भी फ्रॉड करने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हालांकि, इस मामले में पीड़ित ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने ठग की बात रिकॉर्ड की है। 

लाडली बहना की मोबाइल नंबर सहित सूची सार्वजनिक कैसे हुई जब इस बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि विधानसभा, लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान नेताओ ने यह सूची प्राप्त कर इन लाडली बहनों से संपर्क कर राशि मिलने की जानकारी ली थी, उसी सूची के आधार पर ही संभवतः साइबर अपराधी महिलाओं से संपर्क कर उन्हें लूटने की योजना पर कार्य करने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed