फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News A farmer tractor caught fire in Madiado Niwas village

Damoh News: मडियादो के निवास गांव में किसान के ट्रैक्टर में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

Sat, 04 May 2024 05:12 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2024 05:12 PM IST
सार

दमोह में मडियादो थाना क्षेत्र के निवास गांव निवासी एक किसान के खेत में खड़े ट्रैक्टर में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी लगी और वे आग बुझाने पहुंचे।

विज्ञापन
Damoh News A farmer tractor caught fire in Madiado Niwas village
ट्रैक्टर से उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में मडियादो थाना क्षेत्र के निवास गांव निवासी एक किसान के खेत में खड़े ट्रैक्टर में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी और जब तक वे आग को बुझाने पहुंचे, तब तक ट्रैक्टर जल गया। फिर भी पानी डालकर आग को बुझाया गया और पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम निवास में किसान नरेश पटेल के ट्रैक्टर में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा ट्रैक्टर जल गया। परिवार के लोगों ने मोटर पंप चलाकर आग को बुझाया। लेकिन तब तक ट्रैक्टर जल चुका था।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि आग ने किसी मकान को अपनी चपेट में नहीं लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मडियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे को दी गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा। वहीं, घटना की जानकारी हटा एसडीएम को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और निवास गांव में आग की घटना की जानकारी ली और पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया। इस आगजनी में किसान नरेश पटेल का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed