फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A boy carrying a flag in a procession in Batiagarh, Damoh, got electrocuted by a high tension line

Damoh News: दमोह के बटियागढ़ में शोभायात्रा के दौरान बच्चा आया हाइटेंशन लाइन की चपेट में, अस्पताल में मौत

Sun, 14 Apr 2024 11:37 AM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:37 AM IST
सार

दमोह के बटियागढ़ में शोभायात्रा निकल रही थी। एक बालक झंडा लेकर चल रहा था। अचानक उसका झंडा हाइटेंशन लाइन से टकराया और बच्चा उसकी चपेट में आकर झुलस गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
A boy carrying a flag in a procession in Batiagarh, Damoh, got electrocuted by a high tension line
शोभायात्रा में शामिल बालक

विस्तार

दमोह के बटियागढ़ में सर्व समाज की शोभायात्रा निकल रही थी। इसमें 13 वर्षीय बालक बांस में झंडा लेकर चल रहा था। तभी हाइटेंशन लाइन में बांस टच होने से मासूम को करंट लग गया। दमोह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बटियागढ़ में श्रीराधाकृष्ण भगवान प्राण-प्रतिष्ठा की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। तभी वार्ड 16 निवासी यश पिता कामता प्रसाद पाटकर, 13 वर्ष, बांस में झंडा लगाकर हाथ में लेकर शोभायात्रा में चल रहा था। बांस हाइटेंशन लाइन के बिजली के तारों से टच हो गया। इससे मासूम करंट की चपेट में आ गया। उसे तत्काल बटियागढ़ सीएचसी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर होने से ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed