फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   47 teams of Damoh Police conducted combing patrol, 117 warrantees arrested, Sagar IG also participated.

Damoh News: पुलिस की 47 टीमों ने की कांबिंग गस्त, 117 वारंटी गिरफ्तार, सागर आईजी भी हुए शामिल

Sun, 16 Jun 2024 04:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2024 04:13 PM IST
सार

दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि शनिवार रात को कांबिंग गश्त की गई। इस दौरान अपराधों में लिप्त वारंटी आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
47 teams of Damoh Police conducted combing patrol, 117 warrantees arrested, Sagar IG also participated.
कार्यवाई के लिए रवाना होती टीम

विस्तार

दमोह पुलिस की 47 टीमें कांबिंग गश्त के दौरान कार्यवाई करने शनिवार रात सड़क पर उतरी। अपराधिक कृत्यों में शामिल वारंटी और अन्य असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई। रात भर में दमोह पुलिस ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में कुल 350 निगरानी, गुंडा बदमाशों को चेक किया गया और 117 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान सागर आईजी प्रमोद वर्मा भी जिले के पथरिया थाने पहुंचे।

विज्ञापन


दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के आधार पर महीने में एक बार जिलेभर में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर रहती है। इस दौरान पुलिस के द्वारा रात भर गश्त की जाती है। साथ ही कई तरह के वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जाती है और उन्हें पकड़कर न्यायालय में पेश किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार रात को भी कांबिंग गश्त की गई। जिसमें कई तरह के अपराधों में लिप्त वारंटी आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed