फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   250 kg silver umbrella will be offered to Bade Baba of Kundalpur tomorrow

Damoh News: कुंडलपुर के बड़े बाबा को चढ़ाया जाएगा 250 किलो चांदी का छत्र, दिल्ली के परिवार ने दिया है गुप्तदान

Sat, 20 Apr 2024 06:34 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:34 PM IST
सार

कुंडलपुर जैन तीर्थ पर रविवार को बड़े बाबा जी को 250 किलो चांदी का छत्र चढ़ाया जाएगा। दिल्ली के परिवार ने गुप्तदान दिया है, जिससे इस छत्र की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
250 kg silver umbrella will be offered to Bade Baba of Kundalpur tomorrow
मंदिर पंहुचा चांदी का छत्र

विस्तार

दमोह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में 21 अप्रैल रविवार को महावीर जयंती के मौके पर बड़े बाबा के सिर पर 250 किलो चांदी का छत्र चढ़ाया जाएगा। यह छत्र दिल्ली के एक परिवार ने गुप्त दान किया है। परिवार ने यह छत्र कुंडलपुर ट्रस्ट के सुपूर्द कर दिया है। छत्र पर आकर्षक लाइट्स के अलावा चांदी पर सोने की परत भी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


कुंडलपुर के बड़े बाबा मंदिर में विराजमान भगवान आदिनाथ की 15 फीट ऊंची प्रतिमा है जो 1500 वर्ष पुरानी बताई जाती है। यह प्रतिमा मंदिर में पद्मासन में विराजित है। इन्हें जैन अनुयायी बड़े बाबा के नाम से पुकारते हैं। ब्रह्मचारी सुनील भैया ने बताया कि छत्र दिल्ली से कुंडलपुर पहुंचने के बाद ट्रस्ट के हैंडओवर किया गया है। चांदी का छत्र चढ़ाने वाला श्रद्धालु परिवार दिल्ली का रहने वाला है। परिवार के सदस्यों की ऐसी भावना थी। उन्होंने गुप्तदान के तहत छत्र चढ़ाया है। संभवतः उन्होंने बड़े बाबा के दरबार में कोई मनोकामना मांगी थी जो पूर्ण हो गई होगी। इसी वजह से उन्होंने यह भेंट की है। मंदिर में बड़े बाबा के शिखर पर सोने का कलश भी चढ़ाया जाना है। इसका काम चल रहा है। शिखर पर तांबे का कलश पहुंचा दिया गया है अब उसके ऊपर सोने की परत चढ़ाने का काम चल रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed