{"_id":"61f6698585b6e4189c202616","slug":"damoh-youth-jumped-under-tire-of-moving-bus-wheel-mounted-on-waist-admitted-to-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह: चलती बस के टायर के नीचे कूदा युवक, कमर पर चढ़ा पहिया, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: चलती बस के टायर के नीचे कूदा युवक, कमर पर चढ़ा पहिया, जिला अस्पताल में भर्ती
Sun, 30 Jan 2022 04:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 30 Jan 2022 04:03 PM IST
सार
दमोह में एक युवक ने चलती बस के नीचे कूदकर जान देने का प्रयास किया। बस का पिछला पहिया युवक की कमर के ऊपर से गुजर गया। हालांकि युवक को बचा लिया गया है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Damoh: दमोह में चलती बस के नीचे कूदा युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में एक युवक ने चलती बस के नीचे कूदकर जान देने का प्रयास किया। बस का पिछला पहिया युवक की कमर के ऊपर से गुजर गया। हालांकि युवक को बचा लिया गया है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दमोह जिला मुख्यालय के बस स्टैंड का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार का ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें एक युवक चलती बस के नीचे कूदते नजर आ रहा है। इस युवक की पहचना नोहटा निवासी नितेश सेन के रूप में हुई है। बस का एक पहिया उसके ऊपर से निकल जाने के बावजूद भी वह बच गया और अब वह दमोह के जिला अस्पताल में इलाज करा रहा है।
परिजनों के मुताबिक नितेश 2 दिन पहले अपने घर से कहीं निकल गया था। जिससे फोन पर लगातार संपर्क किए जाने पर वह अलग-अलग जगह होने की बात कर रहा था। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से बीमार हे। वहीं पुलिस की सूचना मिलने पर वे लोग अस्पताल पहुंचे हैं। दरअसल नितेश दमोह जिले के मुख्यालय पर था और उसके द्वारा एक दुकान के सामने खड़े होने के बाद बस के सड़क से गुजरने के दौरान बस के पहिए के नीचे कूद करके जान देने का प्रयास किया गया और यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। तेजी से यह वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले का फुटेज सामने आया है, और परिजनों के साथ ऐसा करने वाले युवक से पूछताछ कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उसके द्वारा किए गए इस कार्य की सही पतासाजी हो सकेगी।