फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh Weather: Hiran river uncontrollable after Bargi Dam gate opened, Jabalpur-Tendukheda road closed

Damoh Weather: बरगी डैम के गेट खुलने के बाद बेकाबू हुई हिरण नदी, जबलपुर-तेंदूखेड़ा मार्ग तीन दिन से बंद

Sun, 06 Aug 2023 11:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 11:46 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के कई जिलों में जारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। बरगी बांध से पानी छोड़े जाने के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Damoh Weather: Hiran river uncontrollable after Bargi Dam gate opened, Jabalpur-Tendukheda road closed
भारी बारिश से कई गांवों में जलजमाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश से दमोह जिले के नदी, नाले उफान पर हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, दमोह जिले की सीमा से लगे पाटन से निकली हिरण नदी उफान पर है, जिससे जबलपुर से तेंदूखेड़ा का मार्ग तीन दिन से बंद है। पुल पानी में डूबा है और बारिश होने से पानी कम नहीं हो रहा। वहीं, पाटन से लगे करीब आधा दर्जन गांव भी प्रभावित हुए हैं, जहां जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


रविवार को दमोह सहित अन्य क्षेत्रों में रिमझिम बारिश होने से कुछ राहत है, लेकिन तेंदूखेड़ा काफी प्रभावित है। तेंदूखेड़ा जबलपुर जिले से लगा हुआ है, इसलिए यहां का पूरा व्यापार जबलपुर से चलता है। दमोह की दूरी अधिक होने के कारण लोग इस तरफ नहीं आते। हिरन नदी के उफान पर होने से व्यापार ठप्प पड़ा है। किसी भी प्रकार की कोई सामग्री और सब्जी तेंदूखेड़ा नहीं आ पा रही। इसके अलावा कई अधिकारी, कर्मचारी जो जबलपुर से अप-डाउन करते हैं। वह जबलपुर और तेंदूखेड़ा में फंसकर रह गए हैं। जिन इलाकों से बाढ़ का पानी उतर चुका है वहां तबाही का मंजर नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed