फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: There was a stir after getting medicines of expiry date on VIP road

Damoh: VIP रोड पर एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलने से हड़कंप, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना

Thu, 15 Jun 2023 11:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:29 AM IST
सार

दमोह के वीआईपी रोड पर बड़ी संख्या में एक्सपाइरी डेट की दवाइयां मिली हैं। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क पर दवाइयां पड़ी देखी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी, अब पुलिस दवाइयां फेंकने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Damoh: There was a stir after getting medicines of expiry date on VIP road
सड़क पर पड़ी मिली दवाइयां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह शहर के एक्सीलेंस स्कूल के सामने से निकली वीआईपी सड़क पर एक नाली में गुरुवार सुबह एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में यहां दवाइयों के पैकेट पड़े थे। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों ने दवाइयां देखीं, जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


सड़क पर पड़ी दवाइयां पैकेट में पैक हैं, इसलिए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवत: किसी मेडीकल संचालक ने इन दवाइयों को यहां फेंका है। सड़क से निकलने वाले राहगीरों ने जब दवाइयां नाली में पड़ी देखीं तो इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गनीमत रही कि इन दवाइयों को मवेशियों ने नहीं खाया अन्यथा उनकी मौत भी हो सकती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी देखी जा रही है ताकि इस तरह से दवाईयों को फेंकने वाले के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed