फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Storm and rain in Hata, story pandal blown up, an elderly person injured due to iron pipe

Damoh: हटा में आंधी-बारिश, कथा पंडाल उड़ा, लोहे का पाइप लगने से एक बुजुर्ग घायल

Thu, 02 Mar 2023 12:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 12:02 PM IST
सार

दमोह जिले में भागवत कथा के दौरान आंधी चलने से कथा पंडाल का आधा हिस्सा गिर गया। लोहे का पाइप लगने से एक बुजुर्ग को चोट पहुंची है। हादसे के वक्त करीब तीन हजार लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
Damoh: Storm and rain in Hata, story pandal blown up, an elderly person injured due to iron pipe
दमोह में आंधी से कथा पंडाल गिर गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के हटा में गौरीशंकर मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान बुधवार शाम करीब 7 बजे अचानक आंधी चलने से कथा पंडाल का आधा हिस्सा गिर गया। कुछ देर बाद बारिश भी शुरू हो गई। पंडाल में लगा लोहे का पाइप लगने से एक बुजुर्ग नंदन पंडा के सिर में चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया और कुछ देर बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें गौरीशंकर मंदिर परिसर में 24 फरवरी से 2 मार्च तक  भागवत कथा का आयोजन चल रहा है, जिसमें वृंदावन से आए  कथा वाचक ललित वल्लभाचार्य द्वारा कथा सुनाई जा रही है। गुरुवार को कथा का अंतिम दिन है। बुधवार रात को अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद तेज हवाओं ने पंडाल को गिरा दिया। कथा सुनने के लिए करीब ढाई से 3 हजार लोग पंडाल में मौजूद थे।
विज्ञापन


खबर मिलते ही एएसपी शिव कुमार सिंह और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जैसे ही पंडाल गिरा कुछ देर के लिए वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागने लगे हालांकि कुछ ही देर में सब कुछ सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed