फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Robbery again in Damoh's Jain temple, miscreants took money from donation box

Damoh: दमोह के जैन मंदिर में फिर चोरी, दानपेटी के रुपये ले गए बदमाश, पहली बार के चोरों का अब तक नहीं लगा सुराग

Sun, 06 Aug 2023 04:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 04:01 PM IST
सार

दमोह के एक जैन मंदिर में दूसरी बार चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी में रखे रुपये सहित अन्य सामग्री ले उड़े। पुलिस अभी पहली चोरी का पता लगाने की कोशिश कर रही थी, वहीं चोरों ने दूसरी घटना कर दी।

विज्ञापन
Damoh: Robbery again in Damoh's Jain temple, miscreants took money from donation box
दमोह के जैन मंदिर में चोरी के बाद बारीकी से छानबीन की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और मंदिर में रखी सामग्री सहित दान पेटी में रखे पैसे भी चोर ले गए। 
विज्ञापन


बता दें कि इसी जैन मंदिर में यह दूसरी चोरी की घटना है। पहली चोरी के आरोपी अभी पकड़े नहीं गए और चोरों ने दूसरी बार भी चोरी कर ली। स्थानीय लोगों को जानकारी लगी तो उन्होंने मंदिर पहुंचकर कुम्हारी पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी रोहित द्विवेदी के साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट रूबी चौहान मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट लिए। इस चोरी की घटना के बाद जैन समाज के लोगों में भी आक्रोश है। उनका कहना है कि आखिर जैन मंदिर को ही चोर निशाना बना रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही। बताया गया है कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed