{"_id":"6298960e428bb25cff51e179","slug":"damoh-news-youth-killed-by-thrashing-with-kicks-police-in-search-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: लात-घूंसों से पीटकर युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: लात-घूंसों से पीटकर युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 02 Jun 2022 04:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 Jun 2022 04:46 PM IST
सार
दमोह के पथरिया विधानसभा में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी ने पति के कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
पथरिया में युवक की पीट-पीटकर हत्या।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह के पथरिया विधानसभा क्षेत्र में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या जिला मुख्यालय में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक जितेंद्र यादव के दोस्त सोनू एंथोनी ने बताया कि रात में वह दोनों सागर से पथरिया पहुंचे थे। तालाब के पास पहले से मौजूद आरोपी कैलाश पटेल और आशीर्वाद ने उन्हें रोका और जितेंद्र के साथ मारपीट करने लगे। मैंने बीच बचाव किया, तो आरोपी वहां से चले गए। इसके बाद जितेंद्र यादव आरोपी के घर पहुंचा और उनकी मां से शिकायत की। लेकिन आरोपी कैलाश के पिता गनपत, उनकी मां और भाई ने मिलकर फिर से जितेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मेरे पिता वहां पहुंचे और मुझे अपने साथ घर ले गए। मृतक की पत्नी जया का कहना है कि आरोपियों ने उसके पति की हत्या की है। वह न्याय चाहती है। यदि उसे न्याय नहीं मिलता तो वह थाना परिसर में ही आत्मदाह करेगी, जिसकी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
पथरिया टीआई रजनी शुक्ला का कहना है कि मारपीट के मामले में एक युवक की मौत हुई है, जिसमें मर्ग कायम किया गया है। फिलहाल इसे हत्या नहीं कह सकते। जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है, इसके बाद ही कुछ तय हो पाएगा। करीब एक सप्ताह पहले पथरिया विधानसभा के एक गांव में एक किसान की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी, जिसमें परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था, वहीं बटियागढ़ के पास गंज बरखेड़ा गांव में एक युवक की हत्या की गई थी। इस मामले में परिजनों ने काफी हंगामा किया था, तब जाकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था और अब तीसरी हत्या का मामला सामने आया है।