{"_id":"64706d7915f289bd57004c2a","slug":"damoh-news-youth-fired-due-to-election-enmity-admitted-to-district-hospital-accused-absconding-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: चुनावी रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोली, जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: चुनावी रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोली, जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार
Fri, 26 May 2023 01:57 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 26 May 2023 01:57 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह में देहात थाना क्षेत्र के मुस्की बाबा इलाके में चुनावी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। वह घायल है और जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
दमोह में गोली लगने से घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह के देहात थाना क्षेत्र के मुस्की बाबा इलाके में गुरुवार शाम चुनावी रंजिश में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को उसके परिचित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। खबर मिलने के बाद सागर नाका चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
दमोह के असाटी वार्ड-1 निवासी घायल शैलेंद्र अवस्थी पिता राजकुमार, उम्र 28 वर्ष, ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान उसका आरोपियों से विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आपसी तनाव चल रहा था। गुरुवार को जब वह मुश्की बाबा क्षेत्र से निकल रहा था, तब आरोपी बृजेश और राघवेंद्र ने उसे रोका और गोली चला दी। गोली उसके पीठ में लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा का कहना है कि गोलीकांड की सूचना के बाद वह सीधे अस्पताल पहुंची। घायल के बयान दर्ज किए। संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घायल ने जो आरोपी बताए हैं वह फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
