फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News Union Minister Prahlad Patel raised the leftover leaves in Samarsata Bhoj

Damoh News: केंद्रीय मंत्री का बदला हुआ अंदाज, समरसता भोज में प्रहलाद पटेल ने उठाई जूठी पत्तल

Mon, 26 Sep 2022 06:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Sep 2022 06:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह में जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का अनोखा अंदाज देखने को मिला। उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को न केवल अपने हाथ से भोजन परोसा, बल्कि खाने के बाद जूठे पत्तल भी उठाए। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Damoh News Union Minister Prahlad Patel raised the leftover leaves in Samarsata Bhoj
जूठे पत्तल उठाते हुए केंद्रीय मंत्री - फोटो : Social Media

विस्तार

दमोह सांसद और भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी स्वच्छता अभियान के तहत तालाब की सफाई करते सभी ने देखा है। लेकिन दमोह में उनका एक अलग अंदाज देखने मिला, जब एक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों की झूठी पत्तल उठाई। उनका यह अंदाज देख वहां मौजूद लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना की और सहयोग किया।

विज्ञापन


दरअसल, दमोह नगर पालिका में पार्षद दल के पार्षदों की ओर से बजरिया वार्ड बड़ापुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रविवार को समरसता भोज का आयोजन किया गया था। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस भोज में शामिल होने की अपनी सहमति तो दी, लेकिन शर्त भी रख दी। उन्होंने कहा, वहां हम भोजन करने के साथ भोजन परोसेंगे भी और लोगों की जूठी पत्तल भी उठाएंगे, जिस पर सभी लोगों ने अपनी हामी भर दी।
विज्ञापन



कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले लोगों को अपने हाथों से भोजन परोसा और फिर उनकी जूठी पत्तलों को उठाया, फिर खुद भोजन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को मानते हुए हर वर्ग को साथ लेकर चलना है। आज वे इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसलिए आज से एक नई परंपरा की शुरुआत भी की है कि जब भी इस प्रकार के आयोजन होंगे, उस कार्यक्रम में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधि इसी तरह लोगों को भोजन परोसेंगे और जूठी पत्तल भी उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह, सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, यशपाल सिंह ठाकुर, विजय जैन, अमित त्यागी, गोपाल ठाकुर और रामकुमार अहिरवार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed