फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News The zero river that came out of Jabera performed Jalabhishek of Shiv Pindi

Damoh News: जबेरा से निकली शून्य नदी ने किया शिव पिंडी का जलाभिषेक, हर साल सावन महीने में डूब जाता है मंदिर

Mon, 17 Jul 2023 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 10:08 PM IST
सार

Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में जबेरा से निकली शून्य नदी ने शिव पिंडी का जलाभिषेक किया। यहां बना मंदिर हर साल सावन के महीने में पानी में डूब जाता है।
 

विज्ञापन
Damoh News The zero river that came out of Jabera performed Jalabhishek of Shiv Pindi
शून्य नदी ने किया शिव पिंडी का जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में जबेरा ब्लॉक के बनवार उपतहसील के समीपी ग्राम रोंड़ के पास से निकली शून्य नदी में इस बारिश के सीजन में पहली बार पानी का तेज बहाव देखा गया। नदी की जलधारा ने नदी के बीचो-बीच विराजमान अटल शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


बता दें कि शिवलिंग के जलाभिषेक के कारण जलधारा शिव पिंडी से होकर बहने लगी है और देखते ही देखते आधा मंदिर नदी की जलधारा में डूब गया। इस स्थान को महादेवघाट के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग बताते हैं कि सावन के महीने में शून्य नदी एक बार जरूर महादेव की शिव पिंडी का जलाभिषेक करती है। हर साल सावन के महीने में एक बार मंदिर पानी में डूब जाता है। इस बार सावन के दूसरे सोमवार हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या को यह दृश्य बना, जिसे देखने के लिए जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed