फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: The lover was getting married somewhere else, the girlfriend reached the police station, after the police's persuasion, both of them took rounds in the temple

Damoh News: प्रेमी कहीं और कर रहा था शादी, प्रेमिका थाने पहुंची, पुलिस की समझाइश के बाद मंदिर में दोनों ने लिए फेरे

Sun, 05 Jun 2022 04:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 04:56 PM IST
सार

दमोह शहर में पुलिस की समझाइश के बाद पांच साल पुराना प्यार शादी में बदल गया। 19 वर्षीय युवती ने थाने पहुंचकर मदद मांगी थी। लड़के के पिता कहीं और उसकी शादी करवाना चाहते थे। मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने फेरे लिए, हालांकि लड़की के घरवाले इस शादी से खुश नहीं हैं।
 

विज्ञापन
Damoh News: The lover was getting married somewhere else, the girlfriend reached the police station, after the police's persuasion, both of them took rounds in the temple
दमोह में प्यार का एक मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में प्यार का एक मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। 19 वर्षीय युवती ने पुलिस से मदद मांगी थी। लड़के के पिता कहीं और उसकी शादी करवाना चाहते थे। मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने फेरे लिए, हालांकि लड़की के घरवाले इस शादी से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार दमोह की रहने वाली 19 वर्षीय युवती पथरिया के आकाश राठौर से प्रेम करती है। रविवार सुबह युवती सिटी कोतवाली थाने स्थित महिला थाना पहुंची। उसकी बताया कि पांच साल पहले मेलबारा गांव में मेले में उसकी मुलाकात आकाश से हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती फिर प्यार हो गया। अब उसे पता चला है कि आकाश की शादी कहीं और हो रही है। 9 जून को सगाई है। इस पर पुलिस ने प्रेमी और उसके घरवालों के साथ लड़की के परिजनों को भी थाने में बुलवा लिया।
विज्ञापन

 
पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के परिवार वालों से बात की। प्रेमी से भी बात की। तब पता चला कि लड़के की मर्जी के खिलाफ शादी हो रही है। पुलिस की समझाइश के बाद प्रेमी के परिवार वाले मान गए, लेकिन लड़की के परिवार वाले दोनों की शादी से इनकार करते रहे। अंत में प्रेमी और प्रेमिका ने जटाशंकर मंदिर में शादी कर ली। लड़की के घरवाले शादी में भी शरीक नहीं हुए। महिला थाना प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव ने कहा कि युवती शिकायत लेकर महिला थाना आई थी। उसने अपनी जो भी शिकायत दर्ज कराई थी, उस पर तुरंत कार्रवाई की गई और फिर प्रेमी प्रेमिका के साथ रहने पर राजी हो गया। इस शादी के लिए घरवालों की काउंसलिंग की गई और उन्हें हर तरीके से समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed