फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Doctor's body found behind school, wife accuses two people of the village of murder, debt transaction dispute

Damoh News: स्कूल के पीछे मिला डॉक्टर का शव, पत्नी ने गांव के 2 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, कर्ज लेन-देन का विवाद

Sun, 05 Jun 2022 02:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 02:58 PM IST
सार

दमोह में एक डॉक्टर की संदिग्ध मौत हुई है। शव स्कूल के पीछे मिला है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि कर्ज नहीं चुकाने पर मेरे पति को मार डाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Damoh News: Doctor's body found behind school, wife accuses two people of the village of murder, debt transaction dispute
डॉक्टर की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में एक डॉक्टर का शव स्कूल के पीछे मिला है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि कर्ज नहीं चुकाने पर मेरे पति को मार डाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला बालाकोट गांव का है। यहां रहने वाले वेटरनरी डॉक्टर जसवंत सिंह टेकाम का शव शनिवार रात भीलमपुर गांव में स्कूल के पीछे मिला। पुलिस रात में शव लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टर टेकाम की पत्नी वंदना टेकाम ने बताया शनिवार शाम उसके पति पैदल घूमने के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद नरेंद्र लोधी उनके घर पहुंचा और पति के बारे में पूछताछ की। कुछ देर बाद घर लौटा और मुझसे पति के बाइक की चाबी मांगी और कहा कि वो नहीं मिले हैं, उन्हें खोजने दूसरे गांव जाना है और बाइक लेकर चला गया। करीब एक घंटे बाद फिर लौटा और उसने मुझे बताया कि डॉक्टर कहीं नहीं मिले। उसने बताया कि बाइक के साइलेंसर से उसका पैर जल गया है, इसका इलाज कराने जा रहा है। इसी बीच उनके पड़ोसी दमोह जा रहे थे। उन्होंने भीलमपुर गांव में पति का शव देखा, जिसे पुलिस ले जा रही थी। उसने आकर मुझे बताया कि पति का झगड़ा हो गया है जल्दी चलना है। मैं उसके साथ भीलमपुर पहुंची, तो देखा कि एंबुलेंस में पति का शव रखा है। पुलिस ने बताया कि स्कूल के पास एक पेड़ के नीचे का शव मिला है।
विज्ञापन

 
महिला का आरोप है कि उसके पति के पैर में जलने का जैसा निशान है वैसा निशान नरेंद्र लोधी के पैर में भी है, जो बाइक लेकर उसके पति को खोजने गया था। इसके अलावा नरेंद्र के साथ गुलाब लोधी भी था। दोनों ने मेरे पति को कर्ज दिया था और अब अधिक राशि वापस मांग रहे थे, जबकि इस समय उनके पास पैसे नहीं थे। रोज घर आकर धमकाते थे, इसलिए दोनों आरोपियों ने मिलकर उनके पति की हत्या की है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामला जांच में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed