{"_id":"645608e05ed3a6e5040a7686","slug":"damoh-news-dead-body-of-missing-congress-leader-found-in-well-police-started-investigation-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: घर से लापता कांग्रेस नेता का कुएं में मिला शव, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: घर से लापता कांग्रेस नेता का कुएं में मिला शव, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
Sat, 06 May 2023 01:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 01:29 PM IST
सार
दमोह जिले में घर से लापता कांग्रेस नेता का कुएं में शव मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शुक्रवार शाम को ही कुएं में से शव बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष बादशाह खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह में शुक्रवार शाम घर से गायब हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष बादशाह खान का शव रात में पुरैना तालाब के पास मझार के कुएं में मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही शव बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई कर शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
बता दें, शोभानगर निवासी कांग्रेस नेता बादशाह खान शुक्रवार शाम घर से लापता थे, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। रात में ही कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना तालाब के समीप तहसीलदार बाबा की मजार के पास बने एक कुआं से पुलिस ने एक शव बरामद किया। शव की शिनाख्त कांग्रेस के पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बादशाह खान के रूप में की गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शुक्रवार शाम को बादशाह खान घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई और खोजबीन शुरू कर दी। उधर, मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मजार के समीप बने एक कुएं में कुछ उतरा रहा है। जब पुलिस ने जाकर देखा तो कांग्रेस नेता का शव मिला। पुलिस ने तत्काल शव को बाहर निकाल कर पंचनामा कराया तथा शव को सुरक्षित शव परीक्षण गृह में रखवाया। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों का हुजूम शव देखने के लिए उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत का कहना है कि मृतक कुएं के पास कैसे पहुंचा उसकी जांच की जा रही है। कुआं के ऊपर लकड़ी रखी गई है, जिससे कोई भी व्यक्ति रात के अंधेरे में कुएं में न गिर सके। लेकिन मृतक वहां कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग पैसों के लिए बादशाह को परेशान कर रहे थे।
