{"_id":"64c8dd0720ced6fd110409a3","slug":"damoh-news-animals-are-dying-due-to-lumpy-virus-angry-youth-reached-collectorate-with-buffalo-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: लंपी वायरस से मर रहे मवेशी, आक्रोशित युवा भैंस लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: लंपी वायरस से मर रहे मवेशी, आक्रोशित युवा भैंस लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, जांच की मांग की
Tue, 01 Aug 2023 04:06 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 01 Aug 2023 04:06 PM IST
सार
दमोह के युवाओं ने पशु चिकित्सा विभाग से परेशान होकर अनोखा विरोध जताया। नाराज युवा भैंस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। लंपी वायरस से सुरक्षा और गौशालाओं में हो रही धांधली को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
नाराज युवा भैंस लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह में चिकित्सा विभाग को होश में लाने के लिए अनोखा विरोध दर्ज करवाया। हताश युवा मंगलवार को भैंस लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट पहुंचे। युवाओं ने लंपी वायरस से सुरक्षा और गौशालाओं में हो रही अनियमितताओं को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
दरअसल, हुआ यूं कि शहर के युवा मंगलवार को कलेक्ट्रेट में विरोध जताने के लिए एक भैंस लेकर पहुंचे। युवाओं ने कहा कि बड़े पैमाने पर गोवंश की हत्या की जा रही है, जिसे प्रशासन रोकने में नाकाम है। साथ ही दमोह में मवेशियों को लंपी वायरस ने जकड़ लिया है, जिससे कई मवेशियों की मौत हो रही है। मवेशियों को बचाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग कोई प्रयास नहीं कर रहा है। इसके अलावा दमोह जिले में संचालित गौशालाओं में हो रही अनियमितताओं की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे युवा नित्या प्यासी ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग भैंस की तरह सो रहा है, इसलिए वह प्रतीकात्मक भैंस लेकर यहां पहुंचे हैं, ताकि प्रशासन को चेताया जा सके। विभाग को अपना काम करना चाहिए। यदि उनकी मांगों पर कोई एक्शन नहीं लेता है तो दो दिन बाद दमोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ रहे हैं, तो उनके सामने यह सारी खामियां रखेंगे। कलेक्टर के नाम इन युवाओं ने आवेदन दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन
