{"_id":"645f39a922dc1d72ff009a33","slug":"damoh-news-after-hata-now-armed-miscreants-seen-in-gesabad-police-reached-the-village-at-night-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: हटा के बाद अब गेसाबाद में दिखे हथियारबंद बदमाश, गांव में रात को ही पहुंच गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: हटा के बाद अब गेसाबाद में दिखे हथियारबंद बदमाश, गांव में रात को ही पहुंच गई पुलिस
Sat, 13 May 2023 12:48 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 13 May 2023 12:48 PM IST
सार
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाश नजर आए थे। गैसाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को बदमाश नजर आए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दमोह में रात को तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में आने वाले रेवजा कला और बोरी गांव में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के दिखने की खबर के बाद शुक्रवार को गैसाबाद थाना क्षेत्र के खमरिया कलार गांव के पास भी बदमाशों को ग्रामीणों ने देखा। खबर मिली तो रात में ही थाना क्षेत्र की पुलिस गांव में पहुंची। क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। बाद में वहां कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखा।
विज्ञापन
गैसाबाद थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक यह केवल एक अफवाह है। वह ही लोगों तक पहुंच रही है। लोग डरे हुए हैं। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव में कुछ हथियारबंद बदमाश घूम रहे हैं। उन्होंने हवाई फायर भी किए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस बात की पुष्टि की है कि यहां पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखाई दिया है। इसके अलावा पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि उनकी पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। इस तरह की किसी भी भ्रामक जानकारी से घबराए नहीं। जब भी उन्हें जरूरत होगी पुलिस तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही हटा क्षेत्र की इन दो गांव में भी इसी तरह हथियारबंद अज्ञात बदमाशों की खबर मिली थी। उसके बाद हटा टीआई मनीष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। लोगों को समझाइश दी थी। हालांकि, पुलिस को यहां पर भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला था।
विज्ञापन
