फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Lime tank explodes in Damoh, mother and son scorched with loud bang

Damoh: दमोह में चूना टंकी फटी, जोरदार धमाके के साथ मां-बेटा झुलसे

Sat, 22 Oct 2022 11:33 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 11:33 AM IST
सार

दमोह में चूना गलाने वाली टंकी में विस्फोट हुआ है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग घर में पुताई के लिए चूना गला रहे थे, तभी हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Damoh: Lime tank explodes in Damoh, mother and son scorched with loud bang
चूने की टंकी फटने से मां-बेटा घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह में चूना गलाने वाली टंकी में विस्फोट हुआ है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग घर में पुताई के लिए चूना गला रहे थे, तभी हादसा हुआ। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना दमोह जिले के जबेरा थाने के मगराई गांव की है। बता दें कि दीपावली पर्व के चलते लोगों के घर में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। मगराई गांव के एक घर में भी पुताई के चलते स्टील की टंकी में चूना गलाया जा रहा था। इसी दौरान टंकी में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे मां-बेटा बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए  108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन


हादसे में घायल पानबाई लोधी ने बताया कि स्टील की टंकी में चूना डालकर उसे गलाया जा रहा था। बेटे महेंद्र लोधी ने टंकी को ढंक दिया और कुछ देर बाद टंकी में ब्लास्ट हो गया। जिससे वह और पास में बैठा उसका बेटा महेंद्र बुरी तरह झुलस गए। परिवार के अन्य लोगों ने तत्काल 108 को सूचना दी और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed