फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh Illegal encroachment of the accused in case of misdemeanor and gang rape demolished

Damoh: कुकर्म और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला पुलिस ने खुद बुलडोजर चलाकर आरोपी का अवैध अतिक्रमण ढहाया

Thu, 09 Mar 2023 09:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Mar 2023 09:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र में तीन साल पहले एक बालक के साथ हुए कुकर्म और बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी कौशल किशोर चौबे (66) के द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को गिराया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि महिला पुलिस ने खुद बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ढहाया।

विज्ञापन
Damoh Illegal encroachment of the accused in case of misdemeanor and gang rape demolished
बुलडोजर चलाकर आरोपी का घर गिराते हुए महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के रनेह थाना एरिया में तीन साल पहले एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया था। तीन साल तक पीड़िता ने घटना किसी को नहीं बताई, लेकिन सात दिन पहले मुख्य आरोपी अरविंद चौरसिया की भाभी को अरविंद के मोबाइल में यह वीडियो मिल गया। उसकी भाभी ने वह वीडियो पीड़िता की मां को दिखा दिया, जिससे इस मामले का खुलासा हुआ और यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने तीन लोगों के साथ मिलकर एक नाबालिग बालक के साथ भी गलत काम किया था और उसका वीडियो भी बनाया गया था।

विज्ञापन


रनेह थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी ने बताया, नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक कृत्य के मामले में रिश्ते में चाचा अरविंद चौरसिया आरोपी है। जबकि नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी अरविंद चौरसिया आरोपी है। दोनों वारदात के वीडियो अरविंद ने ही बनाए थे। उसके मोबाइल में यह वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अरविंद चौरसिया के साथ-साथ परसू उर्फ परषोत्तम सोनी (58), नंदू रैकवार (58) और कौशल किशोर चौबे (66) को आरोपी बनाया है। इनमें कौशल किशोर चौबे खेती करता है। जबकि अरविंद, परसू और नंदू उनके खेत में मजदूरी करते हैं। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को कौशल किशोर चौबे के घर में अंजाम दिया था। इसमें वीडियो वायरल करने पर एक आरोपी और बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने धारा-450 के तहत घर के अंदर, 376 (एबी), 376 (डीबी) सामूहिक दुष्कर्म, 506 जान से मारने की धमकी (एम)/ 6,5 (जी) / 6 पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ आरोपियों को हुई जेल...
इसमें पुलिस ने अरविंद, नंदू और परसू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि कौशल किशोर चौबे अभी फरार है। इनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये के इनाम भी घोषित किए हैं। मामला उजागर होने के बाद आरोपियों के शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण की जांच की गई और कौशल किशोर का अतिक्रमण शासकीय भूमि पर पाया गया। उसके बाद महिला थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी, एसआई नित्या त्रिपाठी और अन्य महिला पुलिस के साथ हटा तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और महिला पुलिस ने खुद जेसीबी चलाकर आरोपी का अतिक्रमण गिरा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।


एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर होने पर यह बात भी सामने आई कि आरोपी ने एक बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। आरोपियों पर मामला दर्ज होने के बाद उनके अतिक्रमण की जांच की गई और एक आरोपी का अतिक्रमण शासकीय भूमि पर मिलने के बाद महिला पुलिस के द्वारा जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को गिराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed