{"_id":"6498f97b16bb8f470d0bff45","slug":"damoh-hemp-was-being-carried-hidden-in-a-mat-damoh-police-arrested-smuggler-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: चटाई में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, दमोह पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: चटाई में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, दमोह पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार
Mon, 26 Jun 2023 08:15 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 26 Jun 2023 08:15 AM IST
सार
दमोह में गांजे की तस्करी का मामला सामने आया है। एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह कार में चटाइयों में छिपाकर गांजा ले जा रहा था। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले की देहात थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी चटाई में 6 लाख रुपये का गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।
दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह को खबर मिली कि एक फोर व्हीलर में अवैध गांजा ले जाया रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और देहात थाना के सिद्द बाबा चौराहे के पास एक फोर व्हीलर गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी में बैठे शख्स से पूछताछ की गई तो उसने खुद को सागर जिले के खुरई का होना बताया। तलाशी के दौरान डिग्गी में जमीन पर बिछाई जाने वाली चटाइयां रखी थीं। ये चटाइयाँ फूली हुई थीं। जब इन्हें खोलकर देखा तो अंदर दो-दो किलो के पॉली पैक मिले जो अक्सर दवाइयों की पेकिंग में इस्तेमाल किए जाते हैं। जब पुलिस ने इसे को खोला तो इनके अंदर गांजा निकला। जिसके बाद पुलिस ने 15 पैकेट्स से 30 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।