{"_id":"630776f7149cd97cab703fcb","slug":"damoh-crocodile-entered-the-police-post-was-caught-by-the-policemen-tied-with-a-rope","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: पुलिस चौकी में घुस गया मगरमच्छ, देखकर पुलिसवालों के होश उड़े, फिर रस्सी से बांधकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: पुलिस चौकी में घुस गया मगरमच्छ, देखकर पुलिसवालों के होश उड़े, फिर रस्सी से बांधकर पकड़ा
Thu, 25 Aug 2022 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Aug 2022 06:50 PM IST
सार
बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के पास बहने वाली व्यारमा नदी से एक मगरमच्छ निकलकर जिले के तेजगढ़ थाने की इमलिया चौकी परिसर में घुस गया।
विज्ञापन
दमोह जिले की इमलिया पुलिस चौकी में मगरमच्छ घुस गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पुलिस चौकी में मगरमच्छ घुस गया। पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे रस्सियों से बांधकर पकड़ लिया। बाद में वन विभाग के अमले ने उसे जंगल में छोड़ा।
जानकारी के अनुसार दमोह के तेजगढ़ थाने की इमलिया चौकी का ये मामला है। बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के पास बहने वाली व्यारमा नदी से एक मगरमच्छ निकलकर जिले के तेजगढ़ थाने की इमलिया चौकी परिसर में घुस गया। एक पुलिसकर्मी की नजर पड़ी तो वो सहम गया, उसने अन्य साथियों को सूचना दी।
चौकी प्रभारी आनंद अहिरवाल ने बताया कि हमने पहले एक रस्सी का इंतजाम किया। फिर टीम ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ने की योजना बनाई। फिर जैसे-तैसे उसे रस्सी के सहारे पकड़ लिया गया। पुलिस चौकी में रस्सी से बंधा मगरमच्छ लोगों के लिए चर्चा का केंद्र बन गया।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी पहुंच वन विभाग अमले ने रात करीब 12 बजे मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया और सिग्रामपुर के जंगल में छोड़ दिया है। बताया गया कि दो दिन पहले तक हुई तेज बारिश के बाद जलीय जीव भी इधर-उधर देखे गए हैं। सबसे पहले जिस पुलिस कर्मी का कहना है कि चौकी में लाइट थी, तो मगरमच्छ दिख गया। अगर लाइट नहीं होती तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।