फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh Crime News: Youth killed in land dispute, only cousins put to death

दमोह: जमीन विवाद में युवक की हत्या, चचेरे भाइयों ने ही उतारा मौत के घाट

Thu, 20 Jan 2022 12:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 12:58 PM IST
सार

दमोह जिले में जमीन विवाद में भाई की हत्या की बात सामने आ रही है। चचेरे भाइयों ने लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Damoh Crime News: Youth killed in land dispute, only cousins put to death
Damoh: जमीन विवाद में युवक का लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में जमीन विवाद में भाई की हत्या की बात सामने आ रही है। चचेरे भाइयों ने लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना पथरिया थाने के गांव कोटरा की बताई जा रही है। यहां बुधवार रात मुकेश कुर्मी की हत्या कर दी गई। पड़ताल में पता चला कि मुकेश और चचेरे भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात मुकेश का चचेरे भाइयों से फिर विवाद हुआ। इसमें चचेरे भाइयों में लाठियों से उस पर हमला कर दिया। मुकेश तब तक पीटते रहे, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस को मिली तो पथरिया थाने के स्टाफ के अलावा दमोह से देर रात खुद एसपी ने मौका ए वारदात का जायजा लिया। एसपी डीआर तेनिवार के मुताबिक हत्या की वजह पारिवारिक जमीनी विवाद है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं हत्या के आरोपी अभी फरार हैं। जिनको पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ने की बात पुलिस अधीक्षक द्वारा कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed