फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cyber Crime News: Woman Duped of 12 Lakh in Indore After Fraudster Promised Gold Gift from Abroad

Cyber Crime: 'गिफ्ट में सोना ला रहा हूं’ सुनकर झांसे में आ गई, इंदौर की महिला से 12 लाख की हो गई ऑनलाइन ठगी

Sat, 30 May 2026 04:15 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 04:15 PM IST
सार

Cyber Crime: इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र की एक महिला फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद साइबर ठगी का शिकार हो गई। खुद को यूके निवासी बताने वाले युवक और फर्जी कस्टम अधिकारियों ने गिफ्ट और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे 12 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए।

विज्ञापन
Cyber Crime News: Woman Duped of 12 Lakh in Indore After Fraudster Promised Gold Gift from Abroad
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर करीब 12 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह फेसबुक पर सक्रिय रहती है। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने खुद को यूनाइटेड किंगडम में रहने वाला बताया। युवक ने अपना नाम मनप्रीत बताया और कहा कि उसके परिवार में कोई नहीं है और वह शादी के लिए लड़की भी देख रहा है। बातचीत के दौरान उसने महिला को अपनी बहन जैसा मानने की बात कही, जिसके बाद दोनों के बीच फेसबुक, व्हाट्सएप और फोन पर लगातार बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद आरोपी ने महिला से कहा कि वह जल्द भारत आने वाला है और उसके लिए गिफ्ट के तौर पर सोने के जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां लेकर आएगा। इस बात से महिला काफी खुश हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: डिंडोरी में तेज रफ्तार का कहर: पहले कार से भिड़ंत, फिर ट्रक में जा घुसी गाड़ी, छात्र की मौत; दोस्त गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुई ठगी?
दरअसल, महिला को दिल्ली एयरपोर्ट से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका भाई मनप्रीत एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है और उसके बैग में भारी मात्रा में सोने के जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां मिली हैं। आरोपी ने महिला से कहा कि यदि वह उसे जेल जाने से बचाना चाहती है तो अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करने होंगे।

इसके बाद कथित कस्टम अधिकारी ने महिला को 8 बैंक खातों की जानकारी दी। झांसे में आकर महिला ने अलग-अलग खातों में 12 लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी। पैसे भेजने के बाद जब महिला ने मनप्रीत से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। तब महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed