{"_id":"6253b278e517e4359d4d719b","slug":"curfew-imposed-in-khargone-police-detained-70-people-examinations-postponed-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगोन में लगा कर्फ्यू: रामनवमी पर विवाद में शामिल 70 लोग गिरफ्तार, परीक्षाएं स्थगित, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोन में लगा कर्फ्यू: रामनवमी पर विवाद में शामिल 70 लोग गिरफ्तार, परीक्षाएं स्थगित, भारी पुलिस बल तैनात
Mon, 11 Apr 2022 10:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:15 AM IST
सार
खरगोन जिले में रविवार को हुए विवाद के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस ने विवाद में शामिल करीब 70 उपद्रियों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा के लिहाज से जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
खरगोन में रविवार को हुई आगजनी की घटना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरगोन जिले में रविवार को दो पक्षों में हुए विवाद, पथराव और आगजनी की घटना के बाद सोमवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी ने पूरे खरगोन शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। शहरवासियों को सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है। कर्फ्यू के चलते 11 अप्रैल को पूरा शहर बंद रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रविवार को रामनवमी में हुए विवाद में एसपी सिद्धार्थ चौधरी, 6 पुलिसकर्मी सहित करीब 24 लोग घायल हुए हैं।
डीआईजी तिलक सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। करीब 400 का अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी के पैर पर गोली लगी है। वे निजी अस्पताल में भर्ती, उनकी हालत खतरे से बहार है। उपद्रवियों की सर्चिंग की जा रही है। फिलहाल करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। रात 2 बजे के बाद किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
परीक्षाएं की गईं स्थगित
खरगोन शहर कर्फ्यू के चलते कक्षा 8वीं और महाविद्यालयीन स्नातक और स्नातकोत्तर की सोमवार को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। आगामी आदेश तक परीक्षाएं स्थगित रहेंगी।
बता दें रामनवमी के अवसर पर रविवार को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव कर दिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हुआ और पथराव के बाद आगजनी भी हुई। इस घटना के बाद शहर के तीन से चार स्थानों पर पथराव की अलग-अलग घटनओं हुईं थी। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र होने के चलते बाहर से फोर्स बुलाकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।