फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CRPF jawan Mohar Singh was martyred while on duty in Amarnath in Bhid district

MP News : मध्य प्रदेश का लाल अमरनाथ में ड्यूटी के दौरान शहीद, गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई

Sun, 31 Jul 2022 10:20 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 10:20 PM IST
सार

शहीद हुए जवान मोहर सिंह अमरनाथ में ड्यूटी कर रहे थे और सीआरपीएफ में तैनात थे। रविवार को उनका पार्थिक शरीर भिंड जिले के रोहिंदा गांव पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गई।

 

विज्ञापन
CRPF jawan Mohar Singh was martyred while on duty in Amarnath in Bhid district
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके घर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड का एक जवान शहीद हो गया। शहीद हुए जवान मोहर सिंह अमरनाथ में ड्यूटी कर रहे थे और सीआरपीएफ में तैनात थे। रविवार को उनका पार्थिक शरीर भिंड जिले के रोहिंदा गांव पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गई। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके शव को मुखाग्नि दी गई। 
विज्ञापन


आरपीएफ में तैनात मोहर सिंह की अमरनाथ ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर उनके गांव रोहिंदा में मातम पसर गया। हर कोई उनकी मौत की सूचना मिलने से गमगीन है। सेना ने उनका पार्थिव शरीर भिंड स्थित उनके घर रवाना किया। वहीं, मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


सेना के जवान शहीद मोहर सिंह का पार्थिव शरीर लेकर भिड़ जिला पहुंची। वहीं, पुलिस भी गांव में पहुंची। शव की अगुवाई पुलिस ने की थी। वहीं सेना के अन्य जवान भी मौजूद रहे। शव को पहले उनके घर ले जाया गया। जहां अंतिम विदाई दी गई। उनका एक बेटा भी सेना में रहकर देश की सेवा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed