पालतू कुत्ते ने दरिंदों के चंगुल से बचाई 14 वर्षीय लड़की की जान, रेप करने वाले दो आरोपियों को भगाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक 14 वर्षीय लड़की से रेप करने वाले दो आरोपियों पर उसके पालतू कुत्ते ने हमला कर वहां से भगा दिया। इस बात की जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। घटना शुक्रवार रात जिले के करीला गांव में हुई। बाद में पुलिस ने दोनों आरपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
#MadhyaPradesh:A pet dog attacked molesters in Sagar district&saved the victim.Vipin Tamrakar,SHO says,“14-year-old girl filed FIR against 2 men who lived in her neighbourhood for sexually assaulting her.Her pet dog bit the accused after which she shouted&her family rescued her.” pic.twitter.com/OEsBxUAjym
— ANI (@ANI) August 21, 2018
घटना के बारे में बताते हुए मोतीनगर पुलिस थाने के इंचार्ज विपिन तमराकर ने बताया कि घटना वाली रात नाबालिग लड़की अपने घर से भूसा लेने के लिए निकली थी। ताकि उसके धुंए से मच्छरों को मारा जा सके। जब वह अपने घर के बाहर निकली तो वहां दो युवक आइशु अहिरवार (39) और पुतिन अहिरवार (24) ने उसके साथ जबरदस्ती की और चाकू की नोक पर पास की ही एक झोपड़ी में ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर रेप किया।
तमराकर ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में पुलिस से कहा कि जब आरोपी उसे झोपड़ी में ले गए तो वह जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर वहां उसका पालतू कुत्ता भी आ गया। उसने आइशु अहिरवार की लात पर काटकर हमला किया। आरोपी बार-बार कुत्ते पर चाकू से हमला करता रहा लेकिन वह उसे लगातार काटता रहा।
इसके बाद लड़की दरिंदों के चंगुल से बचकर अपने घर की ओर भाग गई। लड़की की आवाज सुनने के बाद से ही कुत्ता भोंक रहा था। उसकी आवाज सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग झोपड़ी की तरफ भागे और आरोपियों को वहां से भागने को कहने लगे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने शनिवार को मामले की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत रेप, अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।