{"_id":"5b2c9e294f1c1bed778b556f","slug":"minor-girl-raped-and-murdered-by-caterer-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शादी समारोह में परिवार के साथ गई थी 6 वर्षीय बच्ची, रेप के बाद कुचला चेहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्यप्रदेश: शादी समारोह में परिवार के साथ गई थी 6 वर्षीय बच्ची, रेप के बाद कुचला चेहरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर से भी सामने आया है। जहां शादी समारोह में गई 6 वर्षीय बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद उसने बच्ची के चेहरे को भी कुचल कर उसकी हत्या कर दी ताकि कोई उसकी पहचान ना कर पाए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर आईस्क्रीम के बहाने बाहर ले गया था। जिसके बाद उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी सारी करतूतें कैद हो गईं। पुलिस ने बताया कि नाबालिग बच्ची अपने माता-पिता के साथ ग्वालियर जिले के कंपू थानांर्गत में आयोजित एक विवाह समारोह में गई थी। वह बुधवार की रात अचानक गायब हो गई। उसके माता-पिता ने उसे ढूंढने का बहुत प्रयास किया जिसके बाद वह कहीं नहीं मिली। फिर परिवार ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।
विज्ञापन
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने जब शादी समारोह में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि एक युवक बच्ची को कहीं ले जा रहा है। वीडियो फुटेज में ये भी दिख रहा था कि बच्ची उसका हाथ तेजी से छुड़ाकर भाग रही है लेकिन युवक फिर उसे बुलाकर कुछ कहता है और बच्ची दोबारा उसके साथ चल देती है। वहीं फिर गुरुवार को शादी समारोह से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में एक बच्ची का शव मिला। पुलिस को शक था कि कहीं वह वही बच्ची तो नहीं जो समारोह से लापता हुई थी। लेकिन बच्ची का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था जिस कारण उसे पहचानना मुश्किल था। फिर बच्ची के माता-पिता को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई गई।
विज्ञापन
मामले पर ग्वालियर के एसपी नवीन भसीन ने बताया कि फुटेज में आरोपी रात के लगभग ढाई बजे अकेला आता हुआ दिख रहा है। उसके साथ बच्ची नहीं थी। जांच में पता चला कि आरोपी कैटर्स के साथ काम करता है। वह रात को करीब 11.30 बजे बच्ची को आईस्क्रीम के बहाने साथ लेकर चला गया। उस वक्त वहां मौजूद सभी लोग व्यस्त थे।
एसपी ने आगे कहा कि अभी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्ची गायब होने के बाद कहां थी। बच्ची के पोस्टमार्टम से ये बात पता चली है कि किसी भारी पत्थर से उसके चेहरे को कुचला गया था और उसके साथ क्रूर तरीके से रेप भी किया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं और एनएसए के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।