फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   man set his daughter on fire after she resisted in Bhind district of Madhya Pradesh

18 साल की बेटी से पिता ने की बलात्कार की कोशिश, नाकाम होने पर किया आग के हवाले

Fri, 21 Sep 2018 05:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 21 Sep 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
man set his daughter on fire after she resisted in Bhind district of Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की के विरोध पर आरोपी पिता ने उसे आग के हवाले कर दिया। घटना 30 जुलाई की है।  
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जब उसने बलात्कार का विरोध किया तो उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिसके बाद उसे ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह करीब 60 फीसदी जल गई थी। लेकिन जब वह ठीक होकर मंगलवार को अपने घर लौटी तो उसके साथ दोबारा बलात्कार करने की कोशिश की गई। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करा दिया।  
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब के आदी हैं। जब उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया तब भी उन्होंने शराब पी रखी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पांच बेटियां हैं। जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। पीड़िता की मां मानसिक रूप से बीमार हैं। आरोपी पिता दोनों बेटियों के साथ भिंड में रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed