फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four gang-rapes in 24 hours in Madhya Pradesh including two minors

मध्य प्रदेश में 24 घंटे के भीतर दो नाबालिग सहित चार से बलात्कार

Thu, 12 Jul 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 12 Jul 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Four gang-rapes in 24 hours in Madhya Pradesh including two minors
girl rape
मध्य प्रदेश में लगातार बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंदसौर में सात साल की बच्ची से गैंगरेप और उसके बाद सतना में चार साल की बच्ची से गैंगरेप की घटना की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि राज्य में 24 घंटे के भीतर फिर चार बलात्कार की घटनाएं सामने आयी हैं। इन चार में दो नाबालिग हैं। 
विज्ञापन


पहला मामला रायसेन जिले के मुरपर गांव का है जहां एक 15 साल की बच्ची से सोमवार रात को बलात्कार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गैरातगंज के इंसपेक्टर संजय पाठक ने कहा कि इस मामले में आरोपी रविशंकर लोधी और गंगा प्रसाद लोधी को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


यह दोनों बच्ची को बहकाकर सुनसान जगह पर ले गए जहां इन्होंने रात में बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। जब बच्ची सुबह अपने घर आयी तो उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला गेहलावान गांव का है जहां एक 17 साल की बच्ची से दो लोगों ने बलात्कार किया गया है। इस दौरान बच्ची घर पर अकेली थी आरोपी बच्ची को जंगल में ले गए जहां उसके साथ बलात्कार किया गया। देवरी पुलिस स्टेशन के इंसपेक्टर देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों की पहचान रामू और बिल्ला के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने शराब पीने के बाद बच्ची से बलात्कार किया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

तीसरी घटना में एक 18 साल की बच्ची से गैंगरेप किया गया है। इस घटना को पांच लोगों ने अंजाम दिया है इस गैंग को इमरान खान नाम का एक शख्स लीड कर रहा था। यह घटना धनौरा क्षेत्र की है। बच्ची अपने घर पर सो रही थी जिसका अपहरण कर लिया गया और उसे गांव के बाहर ले गए जिसका आरोपियों ने बारी-बारी से बलात्कार किया है। घटना के बाद गांव के लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के इंसपेक्टर जगत सिंह राजपूत को चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाएगा तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। 


चौथे मामले में मंडला निवासी एक महिला से दो  लोगों ने भोपाल के एक होटल में बलात्कार किया है। मामले में डिप्टी इंसपेक्टर धर्मवीर सिंह चौधरी ने कहा कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है पुलिस इनके एक और तीसरे सहयोगी की तलाश में जुटी है। महिला ने इस मामले में गोविंदपुरा थाने में मामला दर्ज कराया था। महिला ने कहा कि वह एक नौकरी के सिलसिले में अपने कजन भाई से मिलने ट्रेन से भोपाल आई थी। उसने अपने एक दोस्त से मिलने को कहा जिसके बाद वह उसे होटल ले गया कि और भी कुछ लोग आने वाले हैं वही आरोपी ने अपने एक अन्य सहयोगी की मदद से महिला से बलात्कार किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed