फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   50 Students hospitalised due to ammonia cylinder explosion in Madhya Pradesh

कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव, अस्पताल में भर्ती हुए 50 बच्चे

Wed, 23 Aug 2017 05:14 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 23 Aug 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
50 Students hospitalised due to ammonia cylinder explosion in Madhya Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में नरसिंहपुर रोड पर स्थित कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस लीक होने के कारण पास के प्राइवेट स्कूल के 50 बच्चों की हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन


गैस रिसाव से ग्रसित बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में जिला अधिकारी जे.के.जैन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। स्कूल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, स्कूल में तकरीबन 800 बच्चे मौजूद थे। गैस रिसाव होते ही स्कूल में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
विज्ञापन


जैन के मुताबिक , गैस रिसाव से हुई घटना के लिए जांच के आदेश दे दिए गए है। जैन ने आगे कहा कि गैस रिसाव की चपेट में आने से 50 बच्चों ने बेचैनी होनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर हालत के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से मची भगदड़


अस्पताल में उनका मेडिकल चेकअप करवाकर दवा देने के बाद उन्हें सही सलामत घर भेज दिया जाएगा। फिलहाल अभी सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। जैन ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने कोल्ड स्टोरेज के संचालक के बेटे अमित तुलस्यान को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया है।  

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित भारती विद्या मंदिर के स्कूल में 800 बच्चे पढ़ रहे थे जिसके बाद गैस रिसाव की खबर मिलते ही उन्हें तुरंत वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। इसके साथ ही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी एंबुलेंस सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed