फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   322 criminal can influence election results in Bhopal

विधानसभा चुनाव 2018: भोपाल में 322 बदमाश प्रभावित कर सकते हैं चुनाव नतीजे

Tue, 28 Aug 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 28 Aug 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
322 criminal can influence election results in Bhopal
MP-Police

इस साल देश के कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं।  चुनावों को लेकर एक तरफ जहां नेता अपनी तैयारियों में जुटे हैं वहीं बदमाश और बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं। भोपाल में 322 लोगों की सूची तैयार की गई है जो चुनावी प्रक्रिया या नतीजे प्रभावित कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें सबसे ज्यादा बदमाश पुलिस के जोन-4 के दस थाना क्षेत्रों के 151 बदमाश शामिल हैं। इनमें से 5 के खिलाफ नेशनल सिक्युरिटी एक्ट और 45 के खिलाफ जिला बदर के आदेश किए जा चुके हैं। बता दें कि भोपाल पुलिस के चुनाव सेल ने पुराने रिकॉर्ड के आधार पर ऐसे बदमाशों की सूची तैयार की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के लिए सितंबर के आखिरी हफ्ते में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो इसके लिए प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है। किसी प्रकार की हिंसा न हो इसके लिए पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है। अपराधिक लोगों पर प्रशासन की खास नजर है। जो पहले अपराध कर चुके हैं या किसी भी आपराधिक मामले में लिप्त है, पुलिस ऐसे लोगें की सूची तैयार कर रही है।  यह रिपोर्ट तैयार करने के लिए पुलिस के चुनाव सेल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों से इस कैटेगरी के बदमाशों की जानकारी मंगवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed