{"_id":"63fb019a53e58f9e45071903","slug":"crazy-lover-threatens-to-bomb-ti-s-car-goes-viral-on-social-media-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिरफिरे आशिक ने टीआई की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिरफिरे आशिक ने टीआई की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
Sun, 26 Feb 2023 01:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:00 PM IST
सार
कटनी में एक सिरफिरे आशिक ने कोतवाली टीआई की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी है। आरोपी शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार करता है। महिला ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सिरफिरे आशिक ने टीआई को गाड़ी बम से उड़ाने की धमकी दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक सिरफिरे आशिक ने कोतवाली टीआई की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक क्षेत्र का निवासी है, जो स्वाति सेन नामक महिला से एक तरफा प्रेम करता है। पुलिस के मुताबिक स्वाति सेन ने आरोपी सौरभ गुप्ता के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन वायरल वीडियो में आरोपी सौरभ गुप्ता युवती का नाम लगाते हुए कहता नजर आ रहा है कि मैं स्वाति सेन के लिए कुछ भी कर सकता हूं। वीडियो वायरल कर कोतवाली टीआई और एसपी को सूचित कर रहा हूं। आने वाले कुछ दिनों में कोतवाली टीआई की गाड़ी में बम फेंकूंगा।
वीडियो में युवक जिस स्वाति सेन की बात कर रहा है वह शादीशुदा महिला है जिसके दो मासूम बच्चे भी हैं, लेकिन आरोपी सौरभ गुप्ता से परेशान होकर स्वाति अपने पति और बच्चों के साथ घर छोड़कर कही और रहने लगी, हालांकि आरोपी लगातार महिला को किसी न किसी तरीके से परेशान करता आ रहा है। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने की बात कहते नजर आ रही है। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह के अनुसार वीडियो को लेकर महिला से पूछताछ की गई है महिला ने ऐसा कुछ नहीं कहा इसलिए आरोपी सौरभ गुप्ता के विरुद्ध 144/23 धारा 506 के तहत प्रकरण दर्ज कराया गया है।