अस्पताल से सीएम शिवराज ने की कैबिनेट बैठक, बोले- कपड़े खुद से धो रहा हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान शिवराज खुद ही अपने कपड़ों को धो रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि कपड़े धोने से मुझे काफी फायदा हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक की। इस दौरान सीएम चौहान ने कहा, चूंकि मैं कोविड पॉजिटिव हूं, इसलिए मैं अपने कपड़े खुद धो रहा हूं। इससे मुझे बहुत फायदा हुआ है। फिजियोथेरेपी सेशन के बाद भी मैं अपनी मुठ्ठी नहीं बांध पा रहा था, क्योंकि हाल ही में ऑपरेशन हुआ था। लेकिन अब यह पूरी तरह से ठीक है।
चंबल एक्सप्रेस-वे का नाम बदला जाएगा
वहीं, मंत्री नरोत्तम पुरी ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज चंबल एक्सप्रेस-वे का नाम चंबल प्रोग्रेस-वे करने की सोच रहे हैं क्योंकि उनके शासनकाल में ही यहां शांंतिपूर्ण क्षेत्र में तब्दील हुआ।
In the meeting, various decisions were taken. CM is considering to change the name of Chambal Expressway to Chambal Progressway. I think it would be right. Under his rule, Chambal has been established as a peaceful region: Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra https://t.co/G9fdB2cmmY pic.twitter.com/sprrcGurvs
— ANI (@ANI) July 28, 2020
कोरोना से बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं: शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। चौहान ने अस्पताल के बिस्तर से प्रदेश की पहली ऑनलाइन कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्रिपरिषद के सहयोगियों से अपने अनुभव साझा किए।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बिल्कुल घबराने को जरूरत नहीं है, समय पर सचेत होकर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। यह लाइलाज बीमारी नहीं है, सर्दी, जुखाम और बुखार की तरह ही है। अपने स्वास्थ्य के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि कल से बुखार की शिकायत नहीं हुई और खांसी भी नियंत्रित है।
संपर्क में आए सभी लोग कोरोना जांच करवाएं: सीएम शिवराज
बता दें कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 'मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे कोविड-19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारंटीन में चले जाएं।'
उन्होंने कहा, 'मैं कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारंटीन करूंगा और इलाज कराऊंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है।'
