फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Covid-19 vaccination news update, Gwalior Collector's threat to employees, If there is a delay even for a day, I will hang you

ग्वालियर: कलेक्टर की धमकी- वैक्सीनेशन में एक दिन भी डिले हुआ तो फांसी पर लटका दूंगा

Wed, 15 Dec 2021 12:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 15 Dec 2021 12:54 PM IST
सार

कोरोना वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा करने का दबाव अब प्रशासनिक अधिकारियों के भी सिर चढ़ गया है। ग्वालियर के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को कर्मचारियों को धमकी दे डाली कि अगर एक दिन भी डिले हुआ तो फांसी पर लटका दूंगा। 

विज्ञापन
Covid-19 vaccination news update, Gwalior Collector's threat to employees, If there is a delay even for a day, I will hang you
ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में दिसंबर 2021 तक 100% वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा करने का टारगेट रखा है। मुख्यमंत्री से लेकर निचले स्तर के अधिकारी इसके लिए जी-जान से जुटे हैं। पर इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों पर बन रहा दबाव भी उनके शब्दों में झलक रहा है। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अधीनस्थ कर्मचारियों को धमकी तक दे डाली कि एक दिन भी डिले हुआ तो फांसी पर लटका दूंगा। यह वीडियो अब वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


मामला ग्वालियर की डबरा तहसील के भितरवार का है। कलेक्टर ने मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। इसमें पता चला कि 18 हजार लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लगाने का टारगेट पूरा नहीं हुआ है। इस पर कलेक्टर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा करने में एक दिन भी डिले हुआ तो फांसी पर लटका दूंगा। हाथ जोड़ो। घर-घर जाओ। अगर कोई मना करता है तो उसके हाथ जोड़ो, पैरों में गिर जाओ। उसके घर पर 24 घंटे बैठे रहो। कैसे भी करो, पर टारगेट पूरा होना चाहिए। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा ने कलेक्टर के बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कलेक्टर तो मानवीय संवेदनाओं से भरे होते हैं, लेकिन ये जरूर महाराजा के कलेक्टर होंगे जो दंभ से भरे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed