फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Covid-19 crisis 101 Indian students stranded in Ukraine returned indore, no symptoms of coronavirus in any passenger

कोविड-19 संकट: यूक्रेन में फंसे 101 भारतीय विद्यार्थी स्वदेश लौटे, किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण नहीं

Tue, 14 Jul 2020 11:53 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jul 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 crisis 101 Indian students stranded in Ukraine returned indore, no symptoms of coronavirus in any passenger
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Air India

कोविड-19 के प्रकोप के कारण यूक्रेन में लंबे समय से फंसे 101 भारतीय विद्यार्थियों को लेकर एअर इंडिया का विशेष विमान मंगलवार सुबह यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा।

विज्ञापन


स्थानीय हवाईअड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एअर इंडिया का विशेष विमान यूक्रेन के बोरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़कर भारतीय मानक समय के मुताबिक सुबह पांच बजकर आठ मिनट पर इंदौर पहुंचा। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे 101 भारतीय विद्यार्थियों की इस उड़ान के जरिए स्वदेश वापसी हुई है।
विज्ञापन


इस बीच, कोविड-19 की रोकथाम के लिये इंदौर जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि स्थानीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के दौरान इनमें से किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वदेश लौटे यात्रियों में मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, असम और तमिलनाडु के मेडिकल विद्यार्थी हैं जो यूक्रेन के अलग-अलग संस्थानों में पढ़ रहे थे। ये विद्यार्थी कोविड-19 के संकट के कारण लम्बे समय से अपने घर लौटना चाह रहे थे।


मालाकार ने बताया कि इनमें इंदौर के 20 विद्यार्थी शामिल हैं जिन्हें शहर के एक होटल में बनाए गए पृथक-वास केंद्र में सात दिन के लिये ठहराया गया है। अन्य प्रदेशों के यात्रियों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed