फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus three people are quarantined in Indore, 19 people test negative for virus infection

कोरोनावायरस: इंदौर में तीन लोगों को रखा गया पृथक, 19 टेस्ट निगेटिव

Mon, 09 Mar 2020 09:11 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 09 Mar 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus three people are quarantined in Indore, 19 people test negative for virus infection
फाइल फोटो - फोटो : PTI

85 देशों को अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना का कहर भारत में भी दिखाई देने लगा है। भारत में अब तक 40 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसी बीच मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन लोग जो वायरस संक्रमित क्षेत्र से लौटे हैं उन्हें एहतियातन पृथक रखा गया है। इस बात की जानकारी रविवार को वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


इंदौर के जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीन जादिया ने बताया कि तीन लोग जिसमें 34 साल की महिला भी शामिल हैं, वह हाल ही में सऊदी अरब और मलयेशिया से लौटे हैं। इन्हें पृथक रखा गया है। वहीं वायरस से संक्रमित 19 संदिग्धों, जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था उनका टेस्ट नेगेटिव आया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर वीना सिन्हा ने बताया कि दो अन्य लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक मध्यप्रदेश में किसी के भी कोरोनावायरस की चपेट में होने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिन 600 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है उनमें से 218 वायरस संक्रमित देशों से लौटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 324 के सर्विलांस की अवधि खत्म हो गई है। डॉक्टर वीना ने कहा कि वायरस संक्रमित देशों से वापस आने वाले सभी यात्रियों की भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग की जा रही है। भोपाल एम्स में कोरोनावायरस की जांच करने वाली दो प्रयोगशालाएं बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed