फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   coronavirus three new covid 19 cases in bhopal, IGP vivek raj gave message to police personnel of indore

मध्यप्रदेश: भोपाल में कोरोना के तीन नए मामले, आईजीपी ने गाया 'हम होंगे कामयाब'

Sun, 12 Apr 2020 03:28 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 12 Apr 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
coronavirus three new covid 19 cases in bhopal, IGP vivek raj gave message to police personnel of indore
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में रोजाना कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। अब तक संक्रमितों की संख्या आठ हजार के पार पहुंच गई है। इसी बीच मध्यप्रदेश के भोपाल में आज कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। वहीं पुलिस महानिरीक्षक विवेक राज ने हम होंगे गाना गाया और इंदौर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को एक संदेश दिया।

विज्ञापन


भोपाल में कोरोना के तीन नए मामले मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि वह कोरोना संक्रमितों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री को ट्रेस कर रहे हैं।
विज्ञापन


80 साल के कोरोना मरीज ने तोड़ दम
शनिवार रात को 80 वर्षीय दमा रोगी की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल के सीएमओ ने कहा कि उनकी कॉन्टैक्ट हिस्ट्री को ट्रेस कर लिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों को घर पर क्वारंटाइन (एकांतवास) किया गया है। इसके साथ ही जिले में वायरस की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी ने पुलिसवालों को दिया खास संदेश
पुलिस महानिरीक्षक विवेक राज ने हम होंगे कामयाब गाना गाया और इंदौर में अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा 'यदि हम साथ-साथ चलेंगे तो निस्संकोच जीत सकते हैं। डरेंगे नहीं। कोरोना से डरो न और हम फिर कामयाब होंगे। हम में से कुछ लोग इस लड़ाई के दौरान गिरेंगे, निश्चित रूप से गिरेंगे लेकिन हम किसी को गिरने नहीं देंगे। अगर हम ऐसे चलेंगे तो निश्चित रूप से शांति स्थापित होगी।'
 

इंदौर में दो और मरीजों की मौत, मृतक संख्या 32 पर पहुंची
इंदौर में इस महामारी की चपेट में आए 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो और मरीजों की मौत का रविवार को खुलासा किया गया। इसके साथ ही, शहर में इस संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 32 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 70 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय पुरुष ने एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा था।


अधिकारी ने दोनों मरीजों की मौत की तारीख का हालांकि फिलहाल खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने बताया, 'दोनों मरीजों की मौत के बाद प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।' अधिकारियों ने बताया कि शहर में पिछले 48 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के जो 49 नए मरीज मिले हैं, उनमें निजी अस्पताल का एक डॉक्टर और एक नर्स भी शामिल हैं। इसके बाद शहर में इस महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 298 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed