फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus news symptoms are diarrhea and fever 90 patient found in bhopal

कोरोना का नया लक्षण: पेट दर्द के बाद हुआ डायरिया, जांच कराई तो निकले कोविड पॉजिटिव

Tue, 22 Dec 2020 05:14 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Tue, 22 Dec 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus news symptoms are diarrhea and fever 90 patient found in bhopal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद दहशत बढ़ी तो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी इस खौफनाक वायरस के नए लक्षण सामने आए हैं। दरअसल, यहां कुछ मरीजों को पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद वे डायरिया और बुखार की चपेट में आ गए। इसके बाद उन्होंने जांच कराई तो कोविड पॉजिटिव निकले। ऐसे में डॉक्टर इसे कोरोना का नया लक्षण मानकर चल रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर पेट दर्द के बाद डायरिया और बुखार होता है तो कोरोना का खतरा हो सकता है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि डायरिया को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। समय पर इलाज कराएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन


बता दें कि सर्दी-जुकाम और बुखार आम लक्षण हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद भी लोग जांच नहीं कराते हैं। ऐसे में वायरस के इंफेक्शन से दूसरी दिक्कतें भी शुरू हो जाती हैं। यही कारण है कि लोगों को दस्त और बुखार की समस्या होने लगती है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामलों की संख्या पिछले 15 दिन के दौरान तेजी से बढ़ी है। ऐसे मरीज पेट दर्द, डायरिया और बुखार होने की शिकायत लेकर आए। जांच में ज्यादातर कोविड पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को भोपाल में 123 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 हजार 183 से बढ़कर 39 हजार 306 हो गई, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 34 हजार 396 से बढ़कर 34 हजार 718 हो गई है। ऐसे में भोपाल का रिकवरी रेट 88.32 फीसदी हो गया है। शहर में इस वक्त 2129 एक्टिव मरीज हैं। इनमें कोलार में सबसे ज्यादा 237 और शाहपुरा में 197 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed