{"_id":"5ec3887495ffec383059e0fd","slug":"coronavirus-live-updates-in-madhya-pradesh-covid-19-patients-in-bhopal-indore-ujjain-gwalior-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में कोरोनाः 229 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5465 हुई, अब तक 258 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में कोरोनाः 229 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5465 हुई, अब तक 258 मौतें
Tue, 19 May 2020 09:32 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 19 May 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 229 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5465 हो गई है। कोरोना महामारी के कारण राज्य में अब तक 258 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले इंदौर से हैं।
विज्ञापन
इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 72 नए मामले
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 72 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 2,565 से बढ़कर 2,637 पर पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाई गईं दो महिलाओं की यहां अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान पिछले तीन दिनों में मौत हो गई। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 103 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
जड़िया ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाली दोनों महिलाओं की उम्र 70-70 साल थी। वे मधुमेह व अन्य पुरानी बीमारियों से पहले ही जूझ रही थीं। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में ही बना हुआ है।
प्रदेश में इस महामारी के 50 फीसद से ज्यादा मरीज अकेले इसी जिले में मिले हैं। इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।
