फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus Live Updates in Madhya Pradesh: Covid 19 cases and deaths increase in Bhopal Indore Ujjain and other cities

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार, 11 और मरीजों की हुई मौत

Tue, 05 May 2020 09:09 AM IST
आसिम खान पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Tue, 05 May 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates in Madhya Pradesh: Covid 19 cases and deaths increase in Bhopal Indore Ujjain and other cities
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 107 नए पॉजिटिव मामले पाए पाए गए, इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों संख्या बढ़कर 3,049 हो गई, जबकि 11 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उज्जैन में पांच, इंदौर- जबलपुर से दो-दो, सतना और भोपाल से एक-एक मौत हुई है।

विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही, जिले में वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 79 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 45 वर्षीय महिला और 64 वर्षीय पुरुष ने शहर के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की शिकार महिला पहले से ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) से जूझ रही थी, जबकि पुरुष किडनी की बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 43 और मरीज मिलने के बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,611 से बढ़कर 1,654 पर पहुंच गई है। इनमें से 468 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में मंगलवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.78 प्रतिशत थी। हालांकि, 26 दिन पहले की स्थिति की तुलना में इस मृत्यु दर में 5.55 फीसद की बड़ी गिरावट देखी गई है। 


प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक नौ अप्रैल की सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.33 प्रतिशत थी। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed