{"_id":"5eae4ce28ebc3e90b43de2f9","slug":"coronavirus-live-updates-in-madhya-pradesh-33-pakistani-citizens-stranded-in-indore-in-lockdown-covid-19-cases-increase-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के चलते इंदौर में फंसे 33 पाकिस्तानी नागरिक, वीजा भी खत्म, घर वापसी का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के चलते इंदौर में फंसे 33 पाकिस्तानी नागरिक, वीजा भी खत्म, घर वापसी का रास्ता साफ
Sun, 03 May 2020 10:17 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 03 May 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान से मध्यप्रदेश इलाज कराने के लिए आए 33 लोग लॉकडाउन के चलते लंबे समय से इंदौर में फंसे हुए हैं। उनके वीजा की अवधि भी अब समाप्त हो चुकी है। इन लोगों की घर वापसी के लिए पाकिस्तान के उच्चायोग ने भारत से मदद मांगी थी। जिसके बाद इन लोगों की घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सभी पाक नागरिकों को वापस जाने का फैसला किया है। पहली सूची में पुलिस ने 23 लोगों को ही पाकिस्तान जाने की अनुमति दी है। उन्हें निजी वाहनों से वाघा बॉर्डर पर छोड़ा जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान से आए ज्यादातर सिंधी व्यापारी हैं और अन्नपूर्णा और जूनी इंदौर क्षेत्र में ठहरे हुए हैं। ये लोग रिश्तेदार से मिलने, आंखों का इलाज कराने और व्यापार के सिलसिले में इंदौर आए थे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से ये लोग वापस अपने देश नहीं जा पाए। साथ में उनके वीजा की अबधि भी समाप्त हो गई। विदेश मंत्रालय ने इन लोगों को वापस भेजने की अनुमित दे दी है। विदेश मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र में 33 लोगों के नाम दिए गए हैं।
विज्ञापन
इन 33 में से 23 लोगों को रविवार को पाकिस्तान के लिए रवाना किया जाएगा। इससे संबंधित सभी जानकारी मंत्रालय को भेज दी गई है। इंदौर के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में भी पाकिस्तान के नागरिक फंसे हुए हैं।
