फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   corona vaccine truck found near road side in narsinghpur in madhya pradesh

लापरवाही: लावारिस मिला 8 करोड़ की कोवैक्सीन से लदा ट्रक, कहां जा रही थीं 2.40 लाख डोज?

Sat, 01 May 2021 11:57 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 01 May 2021 11:57 AM IST
सार

 इस ट्रक में कोवैक्सीन की ढाई लाख डोज रखी हुई हुई हैं। ट्रक चालक और उपचालक दोनों फरार है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
corona vaccine truck found near road side in narsinghpur in madhya pradesh
‘कोविशिल्ड’ और भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ - फोटो : twitter

विस्तार

देश इस वक्त कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। कई राज्यों में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण अभियान रोक दिया गया है। वहीं दूसरी ओर वैक्सीन के परिवहन में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में वैक्सीन से भरा ट्रक सड़क किनारे पाया गया है, वह भी चालू हालत में। नरसिंहपुर के करेली बस स्टैंड के नजदीक सड़क किनारे एक कंटेनर ट्रक स्टार्ट हालत में मिला। इस ट्रक में कोवैक्सीन की ढाई लाख डोज रखी हुई थी। ट्रक चालक और उपचालक दोनों फरार है। ऐसे में सवाल उठता है कि टीके को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच तकरार चल रही है तो इतनी बड़ी खेफ आखिर कहां जा रही थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


हैदराबाद से पंजाब जा रहा था ट्रक
दरअसल, करेली पुलिस को सूचना मिली की एक ट्रक चालू हालत में सड़क किनारे खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर गाड़ी के पेपरों की जांच की तो मालूम चला कि गुरुग्राम की टीसीआई कोल्ड चेन सॉल्यूशन कंपनी का कंटेनर है और भारत बायोटेक कंपनी कि कोवैक्सीन की 2 लाख 40 हजार डोज हैदराबाद से पंजाब के करनाल जा रहा था। पुलिस के मुताबिक कंटेनर ट्रक में 364 बॉक्स में कोवैक्सीन की करीब ढ़ाई लाख डोज रखी हुई थी। जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है। पुलिस ने ड्राइवर और कंडेक्टर के मोबाइल ट्रेसिंग की,जिसकी लोकेशन 15 किलोमीटर दूर झाड़ियों में दिखा रही थी। पुलिस ने यहां से मोबाइल को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




वैक्सीन की कालाबाजारी जोरों पर
दरअसल, पूरे देश में वैक्सीन की कमी है, वहीं दूसरी ओर इसकी कालाबाजारी भी जोरों पर है।  इससे पहले भी मध्य प्रदेश में वैक्सीन कालाबाजारी की खबरें सुर्खियों में रही है। सरकार की ओर से वैक्सीन कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश हैं। बावजूद इसके लावारिस हाल में ट्रक मिलना कई सवालों को जन्म देता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर किसी बड़ी साजिश को पर्दाफाश करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed