फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona: A day after participating in Amit Shah's crowded program, Jyotiraditya was warned of fear of Corona, issued a video message

कोरोना: ज्योतिरादित्य को अमित शाह के भीड़ भरे कार्यक्रम में भाग लेने के एक दिन बाद कोरोना का डर, वीडियो मैसेज जारी कर किया आगाह

Sat, 23 Apr 2022 03:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Apr 2022 03:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में जंबूरी मैदान में भीड़ भरे कार्यक्रम में अमित शाह के साथ शामिल होने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोरोन के केस बढ़ने पर जनता को आगाह किया है। सिंधिया ने एक वीडियों संदेश जारी कर लोगों को दो गज की दूरी का पालन करने और मॉस्क पहनने की अपील की है।  

विज्ञापन
Corona: A day after participating in Amit Shah's crowded program, Jyotiraditya was warned of fear of Corona, issued a video message
कोरोना के फिर बढ़े मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में जंबूरी मैदान में भीड़ भरे कार्यक्रम में अमित शाह के साथ शामिल होने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कोरोना के केस बढ़ने पर जनता को आगाह किया है। सिंधिया ने एक वीडियों संदेश जारी कर लोगों को दो गज की दूरी का पालन करने और मॉस्क पहनने की अपील की है।  
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 7791 जांच में कोरोना के 21 नए पॉजिटिव मिले है। यह मरीज 10 जिलों भोपाल 3, ग्वालियर 1, होशंगाबाद 1, इंदौर 5, जबलपुर 1, मंदसौर 1, रायसेन 3, सीहोर 1, शिवपुरी 4, सिंगारौली 1 में मिले है।  इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 70 पहुंच गई है। प्रदेश में 16 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इनमें से 3 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 41 हजार 313 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 30 हजार 509 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 734 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियों संदेश में जनता से कहा कि कोरोना से आज भी लोग संक्रमित हो रहे है। सभी लोग सावधानी बरतें। दो गज की दूरी और मास्क भी जरूर पहनें। और अपने आप को, अपने परिजनों और क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रखने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आप स्वस्थ्य, कुशल रहे यही मेरी कामना है। अपना और अपने लोगों को ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें देश में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे है। पिछले 24 घंटे में 2527 नए पॉजिटिव मिले है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या देश में 15 हजार 79 पहुंच गई है। दिल्ली में शुक्रवार को 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आए है। यहां पर 1042 नए पॉजिटिव मिले है। केसों की बढ़ती संख्या के बाद दिल्ली में मॉस्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed