फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cop hides behind 'poor angrezi' for messing up murder probe

हत्यारा घूमता रहा खुलेआम क्योंकि दारोगा जी को नहीं आती थी अंग्रेजी

Mon, 07 Apr 2014 01:17 PM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
Cop hides behind 'poor angrezi' for messing up murder probe

एक आदमी की अपनी बीवी से लड़ाई हुई, गुस्से में उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया, इसके बाद भी वो आराम से खुलेआम घूमता रहा क्योंकि जिस पुलिसवाले को केस की जांच सौंपी गई थी उसे अंग्रेजी नहीं आती थी।

विज्ञापन


फिलहाल उस पुलिसवाले के खिलाफ जांच चल रही है, उसने मान लिया है उसकी खराब अंग्रेजी के कारण ये पूरा वाकया घटा। गलती उस डॉक्टर की भी रही जिसने लाश का पोस्टमॉर्टम किया। उसकी खराब हैंडराइटिंग के कारण भी पुलिसवाला रिपोर्ट ठीक से नहीं पढ़ पाया।

विज्ञापन

आखिर क्या था पूरा मामला

Cop hides behind 'poor angrezi' for messing up murder probe

10 जुलाई 2012, यही व तारीख थी जब छोटेलाल गौड़ ने अपनी पत्नी पार्वता का कत्ल किया और लाश को पहाडी पर से फेंक दिया। लाश मिलने के बाद जांच अधिकारी सीडी पानेरिया ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा था कि गले की हड्डी टूटने के कारण हार्ट फेल हो गया और यही मौत का कारण है। पानेरिया ने जो अपने बचाव में कहा उसके मुताबिक,"मुझे केवल हार्ट फेल के कारण मौत समझ में आया। उसके पहले के शब्द ना मैंने कभी सुने थे और ना ही मैं उन्हें पढ़ पाया। वो ठीक से लिखे नहीं गए थे।"

इसी वजह से उसने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि पार्वता की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है और इस मामले में किसी पर शक की कोई गुंजाईश नहीं है।

कैसे खुला मामला

Cop hides behind 'poor angrezi' for messing up murder probe

मामले में मोड़ उस वक्त आया जब मृतका का भाई देवी सिंह एएसपी जबलपुर महेश चंद्र जैन के दफ्तर पहुंच गया। उसने बताया कि मरने वाली के शरीर पर चोटों के काफी निशान मौजूद थे जिनको जांच अधिकारी ने अनदेखा कर दिया।

जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाहर आई और सामना हुआ इस हैरान कर देने वाले सच से। पुलिस ने छोटेलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसने पूछताछ में सारा सच उगल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed