फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Controversial words of Faggan Singh Kulaste in Dindori: A smooth road like Hema Malini's cheek has been made, villagers are not getting water

डिंडौरी में फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बोल: हेमा मालिनी के गाल जैसी चिकनी सड़क तो बन गई, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी

Fri, 18 Feb 2022 07:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 07:04 PM IST
सार

भारत सरकार में इस्पात एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का विवादित बयान सामने आया है, जिसमें कलेक्टर रत्नाकर झा से सबके सामने कह रहे हैं कि ठेकेदार ने सड़क तो हेमा मालिनी के गाल जैसी चिकनी बना दी है, लेकिन पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
 

विज्ञापन
Controversial words of Faggan Singh Kulaste in Dindori: A smooth road like Hema Malini's cheek has been made, villagers are not getting water
इस्पात एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का विवादित बयान वायरल हो रहा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का विवादित बयान सामने आया है, जिसमें कलेक्टर रत्नाकर झा से सबके सामने कह रहे हैं कि ठेकेदार ने सड़क तो हेमा मालिनी के गाल जैसी चिकनी बना दी है, लेकिन पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते समनापुर विकासखंड के नान डिंडौरी गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत नल-जल योजना कार्यक्रम का भूमिपूजन करने आए थे। इस नल-जल योजना से दो गांव के लगभग दो हजार ग्रामीणों के घरों में पानी पहुंचाने की योजना है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रत्नाकर झा से कहते नजर आ रहे हैं कि ठेकेदार ने सड़क तो हेमा मालिनी के गाल जैसी चिकनी बना दी है, लेकिन पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसलिए सभी ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्देश दीजिए कि सड़क निर्माण के दौरान बिछी हुई पाइप लाइन को नुकसान न पहुंचाएं। अगर किसी कारणवश पाइप लाइन खराब होती है तो उसका सुधार कार्य करवाएं।
विज्ञापन


दरअसल केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के काफिले को अमरपुर गांव के ग्रामीणों ने रोक लिया। उन्हें समस्या बताई कि सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार ने सड़क तो अच्छी बना दी है लेकिन पाइप लाइन उखाड़कर चला गया है। गांव में पिछले पंद्रह दिनों से पीने योग्य पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed