फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Consumer Forum imposed 18 thousand fine on Jio for lack of service, now better network will have to be given

MP: सेवा में कमी होने पर उपभोक्ता फोरम ने जियो पर लगाया 18 हजार जुर्माना,अब 60 दिन में देना होगा बेहतर नेटवर्क

Sun, 02 Apr 2023 09:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 09:08 AM IST
सार

आवेदक ने घटिया नेटवर्क की परेशानी कंपनी को शिकायत कर बताई भी थी, लेकिन कंपनी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया और न ही आवेदक की समस्या का निराकरण किया, जिसके बाद आवेदक ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत की थी।

विज्ञापन
Consumer Forum imposed 18 thousand fine on Jio for lack of service, now better network will have to be given
जिला उपभोक्ता फोरम ने जियो पर लगाया 18 हजार का जुर्माना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला उपभोक्ता फोरम राजगढ़ के पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश योगेश दत्त शुक्ल एवं सदस्य सीमा सक्सेना ने उपभोक्ता के पक्ष में आदेश पारित कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कम्पनी रिलायंस जियो पर आवेदक को बेहतर नेटवर्क उपलब्ध न करवाने के कारण हुई आर्थिक क्षति तथा परिवाद में हुए खर्च के रूप में 18000 रुपये का भुगतान करने का आदेश पारित किया है। साथ ही जिला फोरम ने यह भी आदेश दिया कि अनावेदक कंपनी आवेदक उपभोक्ता को आदेश दिनांक से दो माह की अवधि में बेहतर नेटवर्क उपलब्ध करवाए। नेटवर्क उपलब्ध नहीं करने की दशा में उपभोक्ता और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा उपयोग की जा रही तीनों सिमकार्ड को कम्पनी स्वयं पोर्ट करवाकर सिमकार्ड पोर्ट में हुआ खर्च भी वहन करे।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए राजगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता जे.पी.शर्मा जो कि प्रकरण में स्वयं परिवादी भी हैं ने बताया कि देशभर में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई से लेकर कार्यालयीन कार्य वर्चुअल मोड में किये जा रहे थे। जिनमें देशभर के न्यायालयों में भी सुनवाई वर्चुअल ही चल रही थी। परिवादी जो पेशे से एडवोकेट हैं, उसे राजगढ़ शहर में उसके खुजनेर रोड़ स्थित मकान पर कमजोर नेटवर्क मिलने के कारण अपने न्यायालयीन कार्य को करने में गम्भीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही परिवादी का एक पुत्र एवं एक पुत्री जो की इंदौर में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको भी कमजोर नेटवर्क के कारण ऑन लाइन पढ़ाई करने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। आवेदक ने घटिया नेटवर्क की परेशानी से कंपनी को अवगत भी कराया, लेकिन कंपनी ने कोई ध्यान नहीं दिया और न ही आवेदक की समस्या का समाधान किया।
विज्ञापन


परेशान उपभोक्ता ने रिलायंस जियो दूरसंचार कम्पनी को नेटवर्किंग समस्या को लेकर स्वयं अधिवक्ता की हैसियत से कानूनी नोटिस दिया। जिसके जवाब में कंपनी ने आवेदक के निवास पर कंपनी के अधिकारियों को भेजकर सर्वे करवाया, जिसमें  कमजोर नेटवर्क होना पाया गया। फिर भी कंपनी ने आवेदक की समस्या का कोई  निराकरण नहीं किया गया, जिसके कारण आवेदक ने विवश होकर उपभोक्ता फोरम की शरण ली और कंपनी के विरुद्ध सेवा में कमी के आधार पर जिला उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोषण फोरम राजगढ़ के समक्ष वर्ष 2021 में परिवाद पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें फोरम द्वारा आदेश पारित किया। जिसके अनुसार कम्पनी को आवेदक के प्रति सेवा में कमी का दोषी पाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed