फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress MLA aidal singh kansana son rahul singh accused of firing at tolll plaza case registered

मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक ऐंदल सिंह कंसाना के बेटे समेत 15 लोगों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Feb 2019 10:59 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 25 Feb 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA aidal singh kansana son rahul singh accused of firing at tolll plaza case registered
गोलीबारी
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक ऐंदल सिंह कंसाना के बेटे राहुल सिंह समेत 15 लोगों को खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। राहुल सिंह कंसाना पर आगरा-मुंबई हाईवे पर स्थित छौंदा टोल प्लाजा पर हमला और तोड़फोड़ करने का आरोप है। 
विज्ञापन


मुरैना एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि विधायक के बेटे राहुल कंसाना समेत 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 307 में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात में हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने टोल प्लाजा के ऑफिस पर पांच मिनट में करीब 30 गोलियां चलाईं। बदमाशों के जवाब में टोल बूथ पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने भी गोलियां चलाई। इसमें एक युवक जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सभी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल मैनेजर भगवान सिंह सिकरवार ने वारदात की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि राहुल ने उन्हें शनिवार रात 10.30 बजे मोबाइल पर फोन कर धमकी दी कि टोल से मेरी और मेरे नाम से जितनी भी गाड़ियां निकलेंगी उनसे टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा।

जब इससे मना किया गया तो रात 12.46 मिनट पर राहुल 15-20 लोगों के साथ टोल पहुंचे और वहां गोलीबारी शुरू कर दी । इससे टोल पर हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी बूथ छोड़कर भाग गए। हाईवे पर हो रही इस गोलीबारी से आगरा-मुंबई की ओर से आने वाले वाहन भी जहां के तहां खड़े रह गए। 


इस पूरे मामले पर विधायक ऐंदल सिंह कंसाना का कहना है कि टोल टैक्स मैनेजर ने मेरे बेटे के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। गोलीबारी के समय राहुल टोल पर गया ही नहीं। उन्होंने कहा कि  मैंने पूरे मामले से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed