मध्यप्रदेश: कांग्रेस नेता पीसी शर्मा को हुआ कोरोना, चिरायु अस्पताल में चल रहा है इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता और विधायक पीसी शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। शर्मा ने शनिवार को ट्विटर पर इसकी पुष्टि की और हाल ही में अपने संपर्क में आए लोगों को अपना परीक्षण कराने और क्वारंटीन होने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अपील-: मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। कृपया कर मेरे संपर्क में आए हुए लोग, अपनी-अपनी जांच करवा लेवें। धन्यवाद। मैं अभी स्वस्थ हूं और चिरायु अस्पताल में मेरा उपचार चल रहा है।'
अपील-:
मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। कृपया कर मेरे संपर्क में आये हुए लोग , अपनी-अपनी जांच करवा लेवें। धन्यवाद।।#Pcsharmainc— P C Sharma (@pcsharmainc) July 31, 2020विज्ञापन
शर्मा मध्यप्रदेश के भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 14वीं विधानसभा के सदस्य हैं। वे ऐसे समय पर वायरस के संक्रमण में आए हैं जब एक हफ्ते पहले ही सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांग्रेस नेता के कोरोना संक्रमित होने पर मुख्यमंत्री चौहान ने ट्विटर पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
चौहान ने ट्वीट कर कहा, 'विधायक श्री पीसी शर्मा जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं ईश्वर से उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।'
यह भी पढ़ें- कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद सीएम शिवराज ने अस्पताल से की समीक्षा बैठक
पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से कहा था, 'दोस्तों, मैं ठीक हूं, कोरोना योद्धाओं का समर्पण अभिनंदनीय है। निस्वार्थ भाव से अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड-19 पीड़ितों की सेवा करने वाले प्रदेश के सभी कोरोना योद्धाओं को मैं प्रणाम करता हूं।'
उन्होंने कहा था, 'कोविड-19 से डरने की बजाय पूरे आत्मविश्वास के साथ हमें इसका मुकाबला करना चाहिए। दो गज की दूरी रखना, हाथ धोते रहना और मास्क लगाना कोरोना से बचने के लिए सबसे बड़े अस्त्र हैं। मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है, अपने लिए और अपनों के लिए इन अस्त्रों का उपयोग जरूर करें।'
